यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महराज ने राम मन्दिर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी राम मन्दिर नहीं बना है अभी तो वह आरएसएस और भाजपा का कार्यालय है कोई किसी के कार्यालय में क्यों जाएगा, जब वह राम मन्दिर बन जाएगा तब वहां दर्शन करने जाएंगे। यह उद्गार अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महराज शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर अपने स्वागत के दौरान व्यक्त किए। रविवार को सुबह 8 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज अपनी गोविष्ठ गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के साथ तिलेण्डा स्थित जिलेदार ग्रीन्स मैरिज लॉन से प्रस्थान कर तिलेण्ड़ा, रानीखेड़ा, गूढ़ा होते हुए सुबह 8:30 बजे शिवगढ़ नगर पंचायत के बांदा-बहराइच हाइवे पर स्थित भवानीगढ़ गोल चौराहे पर पहुंचे जहां सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती सहित सपा कार्यकर्ताओं एवं गौरक्षकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत उपरान्त उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौ माता की प्राण और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए यह यात्रा निकाली गई है जो प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जाएगी। जहां के मतदाताओं से चर्चा करते हुए उनको गौ माता की रक्षा के लिए ही वोट देने की प्रेरणा देने का कार्य किया जा रहा है। और बड़े पैमाने पर इस कार्य के लिए लोग संकल्पित हो रहे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की और सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी मतदाता उसी पार्टी को वोट दें जो गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें, स्वागत के पश्चात संकराचार्य जी महराज की यात्रा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ के लिए निकल गई। इस मौके पर सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, देवतादीन पासवान, ओम प्रकाश रावत, शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, उदय राजमौर्य, आनंद गुप्ता, भानु यादव, अजय यादव,रज्जन चौधरी, राममिलन गौतम, सन्तराम यादव, मुन्ना मिश्रा, दिनेश गौतम, रामकुमार, प्रशांत रावत आदि लोगों पर स्थित रहे।