लखनऊ उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ राम मनोहर आयुर्विज्ञान संस्थान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ स्थित डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जन-जागरूकता रैली एवं स्वच्छता व फॉगिंग वाहनों को उप मुख्य मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जन जागरूकता रैली में सम्मिलित होकर संचारी रोगों की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुएकहा

संचारी रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता, साफ-सफाई और जागरूकता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वयं, अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुश्री वी० हेकाली झिमोमी महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ० पवन कुमार अरुण , अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा श्रीमती नीलम निदेशक, डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ० सी०एम० सिंह , विशेष सचिव शधीरेंद्र सिंह सचान विशेष सचिव श्री करुणेश जी, निदेशक, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान डॉ० रेखा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ० एनबी सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० विक्रम सिंह, डॉ० रविंद्र सिंह डॉ० भुवन जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *