भाजपा लखनऊ महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

6 अक्टूबर को स्नातक चुनाव नामांकन, 7 अक्टूबर को हजरतगंज में सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा

लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महानगर पदाधिकारियों के साथ सभी मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार की गई।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संगठनात्मक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने 6 अक्टूबर को स्नातक चुनाव के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से सुबह 10 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। महानगर अध्यक्ष ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्धारित समय पर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

बैठक में रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम सहित संगठन के आगामी विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों को व्यवस्थित, प्रभावी एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *