समाजवादी पार्टी द्वारा अंबेडकर नगर कार्यालय में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी विधानसभा कटेहरी, जनपद अम्बेडकर नगर पार्टी कार्यालय पर पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय नेताजी ’श्री मुलायम सिंह यादव’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद ’श्री लालजी वर्मा , विधानसभा कटेहरी की पूर्व प्रत्याशी ’’श्रीमती शोभावती वर्मा, टांडा ब्लॉक प्रमुख ’’श्री सुरत वर्मा , विधानसभा अध्यक्ष ’’श्री दल सिंगार यादव ’ एवं विधानसभा महासचिव ’श्री अनिल कनौजिया ने श्रद्धेय नेता जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ’श्री मुकेश सिंह, श्री श्याम नारायण एवं श्री शिव शंकर पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ’’श्री राम अरज यादव, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ’’श्री अविनाश चौधरी, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ’’श्री अंकित वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ’’श्री विजय यादव एवं श्री गंगाराम कनौजिया, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ’’श्री हरिप्रसाद यादव, महिला विधानसभा अध्यक्ष ’’श्रीमती मंजू गौतम ’ तथा लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष ’श्री अंकित यादव ’ सहित अनेक समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री शेष कुमार वर्मा, श्री शिवप्रसाद यादव, श्री जयकुमार वर्मा, श्री मोहम्मद अरशद सिद्दीकी, श्री सुरेंद्र यादव, श्री वजहुल बेग, श्री दिनेश सिंह, श्री शाह आलम, श्री मोहम्मद इरफान, श्री घनश्याम यादव, श्री राजित राम गौतम, श्री लक्ष्मी नारायण यादव, श्री राम धीरज शुक्ला, श्री मैनुद्दीन अंसारी, श्री शिव शंकर यादव, श्री कृष्ण मुरारी सिंह, श्री राम अजय मौर्य, श्री पवन यादव, श्री अशोक राार, श्री अशोक शर्मा, श्री राम मूर्ति यादव, इं. नितिन शर्मा, श्री मुकेश वर्मा, राजकुमार गौतम राकेश कुमार वर्मा दिलीप यादव श्री सोभनाथ वर्मा सहित अन्य साथियों ने भी नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ’नेताजी का संपूर्ण वन सामाजिक न्याय, समानता, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है।’ उनके विचार, संघर्ष और समाजवादी सिद्धांत सदैव हम सभी को जनसेवा एवं सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अभिषेक सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जलालपुर के मंगलम मैरिज हाल में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री,धरतीपुत्र नेता जी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में आम जनता समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, समाजवादी पार्टी जलालपुर के विधानसभा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं पूरी विधानसभा कमेटी, सम्मानित जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारीगण शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *