किसी की राह हुई रोशन, किसी के सपनों को मिले पंख: निरंतर 188 सप्ताह से जनसेवा का पर्याय बना ‘आपका विधायक, आपके द्वार’

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर में जनकल्याण और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026। सरोजनीनगर में जनसमस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत लगातार 188वें सप्ताह जनसुनवाई एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। रहीमनगर पड़ियाना के मजरा गोडवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

जनसुनवाई के दौरान रोड एवं नाली, विकलांग पेंशन, सोलर/स्ट्रीट लाइट, साइकिल, आर्थिक सहायता, लैपटॉप, बिजली विभाग, हैंडपंप, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, ओपन जिम, विधवा पेंशन, बारात घर, बाल सेवा योजना और खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया गया। जनप्रतिनिधित्व सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, जनता के विश्वास को निभाने का संकल्प है।

नेत्र परीक्षण शिविर में 105 लोगों की जांच, 92 जरूरतमंदों को चश्मे

आंखों की रोशनी बनी रहे, जिंदगी की राह आसान हो—इसी उद्देश्य के साथ, स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 105 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 92 जरूरतमंद लोगों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से चश्मे प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य लोगों को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराने के साथ उनके दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन: दो यूथ क्लबों का गठन

बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा और युवाओं की प्रतिभा को बेहतर मंच देने की पहल भी जारी है। बच्चों और युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 194वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल की किट प्रदान की गईं। वहीं, बालिकाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए 135वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। क्लब की बच्चियों को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल की किट उपलब्ध कराई गईं।

खेल सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इन क्लबों के माध्यम से बच्चों को खेल गतिविधियों में भागीदारी के अवसर उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

चार मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गईं साइकिलें

मेधावियों के सम्मान और पढ़ाई में आगे बढ़ने वालों को प्रोत्साहन देने के वास्ते। शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने की पहल के अंतर्गत, मेधावी छात्राओं मांशी, नैन्शी एवं अंकिता तथा छात्र अंकुश को साइकिलें प्रदान की गईं। मांशी के पिता श्री कौशल, नैन्शी के पिता श्री कैलाश, अंकिता के पिता श्री लाला और अंकुश के पिता श्री वीरेंद्र हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा जारी रखने में सुविधा मिलेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रतिबद्धता है कि सरोजनीनगर में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा दिया जाए। ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान इसी उद्देश्य के साथ जनसंवाद और जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *