लखनऊ वॉलीबॉल के मैदान में नारी शक्ति की हुंकार, प्रतिभा को मिलेगा नया आसमान विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तीकरण केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को अवसर, पहचान और आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करने का माध्यम है। इसी दिशा में महिला प्रो वॉलीबॉल लीग महिला खिलाड़ियों के कौशल, परिश्रम और संकल्प को नई पहचान देने की एक महत्वपूर्ण पहल हैविधायक सरोजननगर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा
खिलाड़ी नीलामी एवं ट्रॉफी अनावरण समारोह के साथ छह टीमों के बीच प्रतिष्ठित खिताब के लिए होने वाले रोमांचक मुकाबलों की तैयारियों ने खेल जगत में नया उत्साह जगाया। यह लीग महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धा के नए आयाम स्थापित करने और वॉलीबॉल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मेधज ग्रुप के चेयरमैन समीर त्रिपाठी डब्लू पी वी एल की संचालिका एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही डब्लू पी वी एल के संचालक डॉ. बुख़रत अहमद जी, डॉ. आर. पी. सिंह जी, श्रीमती सूर्यांशी पांडेय जी तथा पूर्व पहलवान एवं लीग के ब्रांड एंबेसडर श्री संग्राम सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

खेल, संकल्प और सामर्थ्य के संग महिला वॉलीबॉल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का यह प्रयास देश की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने और खेल जगत में उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *