उच्च स्तरीय बैठक में लखनऊ को जल भराव से बचाने को लेकर रोड मैप हुआ तैयार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी को जलभराव से बचाने का बड़ा रोडमैप तैयार, फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, लगभग 300 करोड़ से अधिक की लागत से क्षेत्र के विकास के लिए धन की स्वीकृति।
पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मा0 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से 10,000 घर-घर बाढ़ प्रभावित परिवारों हेतु राशन किट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां राहत सामग्री रवाना की।
राशन किट हेतु अक्षय पात्र फाउण्डेशन एवं महर्षि महेश योगी संस्था का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
लखनऊ, 24 अक्टूबर, लखनऊ। देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए लगातार चलाए जा रहे 10,000 राशन किट वितरण अभियान के अंतर्गत आज चैथे दिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी ने प्रातः 10ः30 बजे महर्षि विश्वविद्यालय, आईआईएम रोड परिसर से राशन किट/आलू प्याज आदि से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर फैजुल्लागंज के लिए रवाना किया। उक्त प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवारों को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है।
मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पंकज सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक राशन सामग्री घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं क्षेत्रीय विधायक, मुख्य सचिव व अपर मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फैजुल्लागंज की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए फ्लड पंपिंग स्टेशनों और तटबंध निर्माण से संबंधित परियोजनाओं पर चर्चा हुई थी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 300 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके अनुसार, बैठक के तुरन्त बाद मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इन परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है और जल्द ही शिलान्यास सम्पन्न होकर निर्माण कार्य तेज गति से प्रारंभ कराया जाएगा। साथ ही बड़ी व चैड़ी सड़कों के लिये लोक निर्माण विभाग, आन्तरिक गलियाँ व नालियों के निर्माण के लिये नगर निगम को शासन द्वारा निर्देश दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त फैजुल्लागंज, घैला क्षेत्र में हर घर नल जल एवं सीवर योजना स्वीकृत कराकर क्रियान्वित कराये जाने के लिये भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
10,000 परिवारों तक पहुंचाई जाएगी राशन किट
रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से संचालित इस अभियान के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राशन किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले 04 दिनों से राहत सामग्री वितरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। प्रतिदिन 20 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से राशन किट प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को सामग्री वितरित कर रहे हैं।
राशन किट में आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, नमक, चीनी, मसाले, आलू, प्याज आदि सहित दैनिक भोजन में उपयोग होने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री दी जा रही है। पूर्व से चलाए जा रहे राहत वितरण अभियानों के दौरान प्रभावित परिवारों को भोजन के पैकेट, पेयजल, दवाएं, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। जिनमें प्रमुख रूप से दाउदनगर, मामा कॉलोनी, दुर्गापुरी, भार्गव कॉलोनी और गणेश विहार कॉलोनी सहित कई प्रभावित इलाकों में राहत अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त न्यू दाउदनगर, वैष्णवीपुरम, पीली कॉलोनी, नंदपुरम, कृष्ण लोक, मथुरा विहार, सावित्री नगर, लोहरामऊ, ऊंचा टीला, शिव शक्ति नगर और राम विहार जैसे क्षेत्रों में भी बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री वितरित की जा रही है।
वर्तमान राशन किट वितरण व्यापक अभियान पूर्व में चलाए गए राहत कार्यों की अगली कड़ी है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उनके जीवन को सामान्य बनाने में सहयोग करना है। यह आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा।
बाढ़ के दौरान लगातार राहत कार्यों की निगरानी करते रहे रक्षामंत्री
फैजुल्लागंज में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के बाद से ही रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी लगातार क्षेत्र के हालात की जानकारी लेने के लिये स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गये थे तथा वीडियो काल व फोन के माध्यम से लगातार प्रभावित लोगों से एवं कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन सम्पर्क में रहते हैं। उक्त कार्य को गति प्रदान करने हेतु उन्होंने अपने विशेष कार्याधिकारी श्री के0पी0 सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ0 राघवेन्द्र शुक्ल को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया है जोकि लगातार वहां की समस्याओं के निराकरण जैसे स्वच्छता, फाॅगिंग, जल निकासी, चिकित्सा स्वास्थ्य व्यवस्था, सेफ्टी टैंकों की निःशुल्क सफाई, बिजली व्यवस्था, सड़क व गलियों की मरम्मत व निर्माण, नालों की सफाई, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम हेतु लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। जनता के द्वारा समय-समय पर की जाने वाली मांगों को त्वरित स्तर पर नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों से सम्पर्क करके निरन्तर नित्य प्रति निस्तारित करवाते हैं। इसी संबंध में सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ0 राघवेन्द्र शुक्ल, नगर आयुक्त, महापौर सुषमा खर्कवाल तथा नगर निगम के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक में त्वरित निस्तारण का निर्णय लिया गया।
मा0 श्री राजनाथ सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर प्रभावित परिवारों की स्थिति, राहत सामग्री की आपूर्ति और भरपूर बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी बनाये रखी जाए और सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सहायता से वंचित न रहे।
राहत सामग्री वितरण में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता लगातार लगे है
मा0 रक्षामंत्री के सांसद प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, विशेष कार्याधिकारी श्री के.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, प्रवीण गर्ग, रामशरण सिंह, पार्षद अंकुश बाजपेयी, रश्मि सिंह, प्रदीप शुक्ल, सत्यदेव, रामू कनौजिया, शैलेंद्र मौर्य, सतीश वर्मा, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं राहत सामग्री वितरण में जुटी टीम के सदस्यों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
अक्षय पात्र फाउण्डेशन, महर्षि महेश योगी संस्थान एवं सभी कार्यकर्ताओं तथा सहयोगियों ने निःस्वार्थ सेवा भाव से दिन-रात राहत सामग्री प्रभावित परिवारों की सहायता और सहयोग करने और अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *