राजस्थान कोटा में आयोजित संत शिरोमणि भगत कंवरराम साहिब महोत्सव में सम्मलित हुए लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

कोटा में संत शिरोमणि भगत कंवरराम साहिब जी के वर्सी महोत्सव में सम्मिलित होकर लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला नेउनकी पावन स्मृति को नमन किया। संत कंवरराम साहिब जी ने भक्ति को स्वर दिया, सेवा को संस्कार बनाया और मानवता को अपना धर्म माना। उन्होंने अपने भजनों से न केवल लोगों के हृदय जीते, बल्कि समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव की ज्योति भी प्रज्वलित की।
संतों की विरासत केवल स्मारकों में नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने से जीवित रहती है। जिस समाज में सेवा का भाव और संस्कारों का सम्मान बना रहता है, उसकी पहचान पीढ़ियों तक बनी रहती है। प्रसन्नता है कि कोटा का सिंधी समाज अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और सेवा के संस्कारों को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *