यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– केशवनगर, नया पुरवा, यश नगर सहित कई क्षेत्रों के लोगों से पहले ही पानी का भंडारण करने की अपील
लखनऊ। नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा जोन-3 के फैजुल्लागंज स्थित ओवरहेड टैंक (ओएचटी) का स्लूस वाल्व बदलने का कार्य बुधवार, 4 नवंबर 2026 को कराया जाएगा। इस कार्य के चलते संबंधित क्षेत्रों में शाम के समय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलकल विभाग के अनुसार, इस कार्य के कारण केशवनगर, नया पुरवा, फैजुल्लागंज गांव, यश नगर और नूरी कबाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
*पहले ही पानी का भंडारण करने की अपील*
जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की शाम को ही अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का भंडारण कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
*टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क*
जलापूर्ति प्रभावित रहने के दौरान पानी के टैंकर की आवश्यकता होने पर क्षेत्रीय अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8173004084 तथा स्टोर इंचार्ज के मोबाइल नंबर 8173004083 पर संपर्क किया जा सकता है। जलकल विभाग ने नागरिकों से सहयोग करने तथा आवश्यकतानुसार पहले से पानी की व्यवस्था करने की अपील की है।