यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
स्टाफ और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर, फूल-मालाओं से स्वागत कर दी बधाई
शिवगढ़,रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमशरन पर भरोसा जताया है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और बेहतर कार्यशैली को देखते हुए सोमवार को उन्हें पुनः सीएचसी अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके दोबारा अधीक्षक बनने की खबर से स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पुनः अधीक्षक बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने सीएमओ के प्रति आभार जताया। वहीं, सीएचसी स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रेमशरन का फूल-मालाओं से स्वागत कर, बुके भेंट की और मुंह मीठा कराकर उन्हें नई जिम्मेदारी की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि डॉ. प्रेमशरन इससे पूर्व भी सीएचसी शिवगढ़ के अधीक्षक रह चुके हैं। कुछ माह पूर्व उनके स्थान पर डॉ. संजीव शुक्ला को अधीक्षक बनाया गया था। डॉ. संजीव शुक्ला का स्थानांतरण सीएचसी डीह होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुनः डॉ. प्रेमशरन को शिवगढ़ की कमान सौंप दी है। उन्होंने सोमवार को शामकाल पदभार ग्रहण करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अनिल कुमार, अनुराग तिवारी, फार्मासिस्ट प्रमोद पाण्डेय, अनुपम शुक्ला, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जयराम यादव, एएनएम रश्मि रावत, विमल चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स संध्या, पूनम, दीपिका, अंजू, अश्वनी, सुधा देवी, हरिओम जायसवाल, राजकिशोर, सौरभ एवं जसवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।