यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज K-950, आशियाना स्थित आवास पर मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा सरोजनीनगर में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।
बैठक के साथ ही जनसंपर्क एवं जनता दर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया। बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। प्रत्येक व्यक्ति की बात को प्राथमिकता देते हुए सभी से उनके प्रार्थना-पत्र एवं आवेदन प्राप्त किए, ताकि संबंधित समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में प्रांतीय संयोजक श्री गंगाराम भारती जी, पूर्व पार्षद श्री रमाशंकर त्रिपाठी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राजेश्वरी त्रिपाठी जी, पार्षद श्री के.एन. सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत मिश्रा (राजन) जी, श्री अनिकेत सिंह चौहान जी, श्री के.के. श्रीवास्तव जी, श्री विवेक राजपूत जी, श्री विनोद मौर्य जी, श्री दल बहादुर सिंह जी एवं श्री मोहित तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री तेज नारायण दीक्षित जी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री सचिन नाथ जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रितु सिंह जी, महानगर महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती शिविता गोयल जी, महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री वीर बहादुर सिंह जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष, लखनऊ महानगर श्री दिनेश पांडेय जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री श्री संजय धानू जी, सेक्टर संयोजक श्री दीपेंद्र सिंह चौहान जी, महामंत्री श्री अखिलेश त्रिपाठी जी, श्रीमती रीना उपाध्याय जी, श्री आर.पी. सिंह जी, श्री रामाशंकर दुबे जी, श्री पप्पू पांडेय जी, श्री हिमांशु मौर्य जी, श्री गुलाबचंद्र जी, श्री मुनेश्वर प्रसाद रावत जी, श्रीमती बबिता सिंह जी, श्री ए.पी.एस. राठौर जी, श्री संजीव मिश्रा जी, श्री प्रसंजीत दास जी, श्रीमती प्रियंका सिंह जी, श्री शाबित अली जी, श्री शिखर द्विवेदी जी, श्री हिमांशु शुक्ला जी, श्रीमती सलमा बानो जी एवं पूर्व प्रधान श्री पवन सिंह जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारे लिए जनप्रतिनिधित्व केवल एक संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि सरोजनीनगर परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति सेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही का संकल्प है। जनता से सीधा संवाद, उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान होने तक निरंतर प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है।