समाजवादी पार्टी, प्रमुख अखिलेश यादव ने संपूर्ण क्रांति के जननायक का किया विमोचन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज दातागंज बदायूं जनपद के स्वतंत्र लेखक तथा समाजवादी सक्रिय विचारक श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘सम्पूर्ण क्रांति के जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव‘ पीडीए सामाजिक न्याय की स्थापना, नागरिक जनतंत्र सबकी भागीदारी‘ भेंट की।
श्री प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि सामाजिक समरसता और अन्याय के खिलाफ 2027 की लड़ाई लड़कर जंग जीतना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के सपनों का प्रदेश बनाना है। 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पीडीए के हथियार से भाजपा का सफाया करना है।
श्री अखिलेश यादव को पूर्व सांसद एच.टी. हसन ने मुरादाबाद निर्मित पीतल का कलश तथा कैंडल स्टैंड भेंट किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, सांसद पप्पू निषाद तथा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *