दो परिवारों को प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के बंधन में जोड़ता यह शुभ अवसर नई खुशियों और मंगलमय शुरुआत का प्रतीक है डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ के वृंदावन स्थित होटल ऑरनेट में आयोजित सगाई समारोह में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं बड़े भैया श्री रामेश्वर सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर नामित पार्षद सुश्री नेहा सिंह जी एवं श्री शुभम विक्रम सिंह जी को जीवन के इस नए अध्याय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री शिवशंकर सिंह शंकरी जी, डॉ. अखिलेश सिंह जी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह जी, श्री वीरबहादुर सिंह जी, श्री रजनीश सिंह जी, श्री रमापति त्रिपाठी जी, श्री कृपाशंकर शुक्ला जी, श्री आनंद जोशी जी एवं श्री पंकज त्रिपाठी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही दोनों परिवारों के सदस्यों एवं आत्मीयजनों की उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष एवं आनंदमय बनाया।

ईश्वर से कामना है कि नेहा जी एवं शुभम जी का जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान और खुशियों की अनगिनत सौगातों से सदैव महकता रहे। यह शुभ बंधन दो परिवारों के बीच स्नेह और आत्मीयता के रिश्तों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करे।

नवजीवन की इस सुंदर शुरुआत पर दोनों को अनंत शुभकामनाएँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *