मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मां का साया उठना जीवन की सबसे असहनीय पीड़ा, इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं : डॉ. राजेश्वर ​सिंह

लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा है कि पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मां का स्नेह, वात्सल्य, संस्कार और आशीर्वाद मनुष्य के जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। मां का साया उठना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पूज्य माता जी का निधन केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए गहरी संवेदना का विषय है, जो मातृत्व के त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ प्रेम के महत्व को समझते हैं। मां वह प्रथम गुरु हैं, जिनके संस्कारों से व्यक्तित्व का निर्माण होता है और जिनका आशीर्वाद जीवन की प्रत्येक कठिन परिस्थिति में संबल प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। हम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री जी एवं समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *