यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता की जिम्मेदारी अब प्रो. ममता यादव को सौंपी गई है। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने उन्हें बधाई दी। राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर प्रो. आशुतोष पांडेय को अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर इसी विभाग की प्रो. ममता यादव को कुलपति आचार्य संजय सिंह के निर्देशानुसार अग्रिम आदेशों तक छात्र कल्याण अधिष्ठाता नामित किया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।