मालवीय नगर वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर कराई गई सफाई, 40 कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार जोन-2 के अंतर्गत वार्ड मालवीय नगर में ऐशबाग चौराहा स्थित अम्बेडकर स्मृति सेन्टर के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री सतीश यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार कुशवाहा तथा लॉयन एनवायरो प्रा. लि. की जोन-2 टीम की उपस्थिति में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान 40 सफाई कर्मचारियों को लगाकर घास कटिंग, कूड़ा उठान एवं अन्य सफाई कार्य कराए गए। इसके अतिरिक्त 6 ट्रॉली मलबे तथा 5 ट्रॉली कूड़े का उठान कर क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित की गई।

सफाई अभियान के दौरान ऐशबाग हाइट अपार्टमेंट के कोने पर सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर सीवर का पानी बहने की समस्या भी सामने आई। इस संबंध में जलकल विभाग एवं स्वेज कंपनी के श्री विनय तिवारी को सूचित कर समस्या के समाधान के लिए अवगत कराया गया।

वहीं, एवरेडी चौराहे पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चालान करते हुए ₹2,500 का शमन शुल्क जमा कराया गया।

नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *