महापौर ने विवेकानंद पुरी वार्ड के तीन शक्ति केंद्रों पर लीं चौपाल बैठकें, बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर की चर्चा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विवेकानंद पुरी वार्ड के अंतर्गत शक्ति केंद्र-ए, शक्ति केंद्र-बी एवं शक्ति केंद्र-डी पर आयोजित शक्तिकेंद्र चौपालों में बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों, बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न बूथों पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

शक्ति केंद्र-डी की चौपाल सेंट फीडेलिस स्कूल, चर्च रोड, अलीगंज क्षेत्र में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, महानगर लखनऊ श्री हीरालाल वर्मा जी के पाण्डेय टोला स्थित आवास पर आयोजित हुई। इसमें बूथ संख्या 282, 284, 255 एवं 286 के बीएलए-2 और बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान श्री कुंदन अग्रवाल जी, श्री बृजेश यादव जी, श्री मनोज कुमार कश्यप जी, श्री अनिल श्रीवास्तव जी, श्री विपेन्द्र वर्मा जी, श्री आलोक साहू जी, श्री अवधेश प्रजापति जी एवं श्री विनायक शर्मा जी उपस्थित रहे। पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंकर जी भी मौजूद रहे।

शक्ति केंद्र-बी की चौपाल माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर क्षेत्र में बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के अध्यक्ष एवं कोल इंडिया में स्वतंत्र निदेशक श्री आनंद शेखर सिंह जी के आवास पर आयोजित हुई। इसमें बूथ संख्या 210, 211 एवं 212 के बूथ अध्यक्षों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्वी विधानसभा प्रभारी श्री आर.बी. सिंह जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री आनंद शेखर जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंकर जी एवं वार्ड अध्यक्ष श्री विश्वनाथ शुक्ला जी उपस्थित रहे। बैठक में श्री तारा दत्त जोशी जी, डॉ. अर्चना सक्सेना जी एवं श्री शरद श्रीवास्तव जी ने अपने-अपने बूथों का प्रतिनिधित्व किया।

इसी क्रम में शक्ति केंद्र-ए की चौपाल दयानंद कन्या इंटर कॉलेज, महानगर क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सक्सेना जी के सेक्टर-ए स्थित आवास पर आयोजित हुई। इसमें बूथ संख्या 292 से 297 तक के बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान श्रीमती बीना गुप्ता जी, श्री जीतेन्द्र यादव जी, श्री अभिषेक कश्यप जी, श्री मनोज शंखधर जी, श्री अमर कश्यप जी एवं श्री सुनील कुमार जी सहित बूथ अध्यक्ष श्री मदन श्रीवास्तव जी, श्री राम कुमार वर्मा जी, श्री मनोज मौर्या जी, श्री राकेश गौतम जी एवं सुश्री पूनम गौतम जी उपस्थित रहे। चौपाल में पूर्वी विधानसभा प्रभारी श्री आर.बी. सिंह जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री आशु यादव जी एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंकर जी भी मौजूद रहे।

*जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर*
मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी समस्याओं को सुना जाए। साथ ही नए मतदाताओं एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *