रायबरेली भाजपा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह हुआ संपन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

जिला संवाददाता कपिल गुप्ता रायबरेली

रायबरेली लोकसभा चुनाव के उपरांत बछरावां विधानसभा में मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन नगर पंचायत सभागार में किया गया जिसमें चारों मंडलों के कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी रहे,अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ताओ ने लोकसभा चुनाव में काफी मेहनत की किन्हीं कारणों से भले ही हम जीत से वंचित रह गए लेकिन जिन मतदाताओं ने पार्टी को अपना मत दिया उनका अभिनंदन करने का फर्ज हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का है जिसके तहत आज यह मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन गया है, विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के अंदर हिंदुओं को हिंसक कहकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं ,आज रायबरेली लोकसभा का हिंदू जिन्होंने विपक्ष को अपना मत दिया है वो अपने आप को ठगा महसूस कर रहा हैं जरूर आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां का मतदाता अपने मत से उन्हें जवाब देगा । कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी वीरेंद्र गौतम सरोज गौतम शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जी बी सिंह बछरावां मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा महाराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय पहरेमऊ मऊ मंडल अध्यक्ष सुरेश मौर्य व भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बछरावां नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा उर्फ राम जी मनीष गुप्ता आशुतोष रावत राजकुमार गुप्ता सुनील सागर कमलेश चतुर्वेदी संतोष वर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *