लखनऊ दस जुलाई यानी बुधवार को भाजपा मनाएगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म दिवस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दस जुलाई को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 74वें जन्मदिवस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भाजपा लखनऊ महानगर कैसरबाग पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से जन्मदिन को भव्य और यादगार बनाने के लिए योजना तय की। आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री जी के जन्मदिन पर लखनऊ महानगर में मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत हनुमान सेतु पार्किंग एरिया में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के अंदर सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और हनुमान जी की प्रतिमा के के आगे अखंड दीप प्रज्वलित करके रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की जाएगी।
मंदिर पार्किंग एरिया में भजन संध्या आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 74 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद विरतण किया जाएगा। 21 वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं द्वारा 74 दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *