ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक
लखनऊ प्राइमरी स्कूलों के पेयरिंग से खाली हुए स्कूल भवनों में दो माह में आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं सरकार की ओर से इसके स्कूलों की जगह आंगनबाड़ी केंद्रों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया और कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि अब से 15 दिन के भीतर खाली स्कूल भवनों का सर्वेक्षण कर लिया जाए। उसके 15 दिन में ग्राम प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और अभिभावकों के साथ बैठक कर ली जाए। अब तक 10827 स्कूली भवन खाली हुए हैं।