उन्नाव आज का पौधारोपण अगली पीढ़ी के लिए तोहफा अंकित शुक्ला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद संस्थापक/अध्यक्ष अंकित शुक्ला द्वारा एक पेड़-एक जिंदगी’ अभियान के तहत कुसुम्भी नवाबगंज मनिकापुर उन्नाव शहर अन्य क्षेत्र स्थित चौपाल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल गुरबीरपाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने की अभियान के तहत मुख्य अतिथि और संस्था के सदस्यों ने मिलकर चौपाल गांव व शहर में अन्य जगहों पर लगभग 2000 पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद सभी सदस्यों ने उनकी देखभाल करने की शपथ ली और कहा कि वे भविष्य में भी समय-समय पर पौधारोपण करते रहेंगे। गांव की चौपाल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने अपने-अपने नाम से पौधारोपण किया और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। संस्था अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखा हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए।और पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे हर माह में एक पौधा जरूर लगाएं। पौधारोपण कार्यक्रम में रमेश राणा, राकेश सुशील पंचाल, शेरसिंह, जसबीर सिंह, प्रितपाल, राजकुमार दिनेश आदि ने पौधा रोपण किया पौधारोपण के बाद ही शुरू होती है जिम्मेदारी अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने कहा कि पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के बाद ही उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी शुरू हाेती है, इसलिए हमें पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करनी चाहिए गुरुवार पौधारोपण करने के बाद कहा पौधे ही हमारे जीवन का बड़े होकर यापन करते हैं। उनका कहना है कि अब से हर व्यक्ति को एक पौधा अपने हर जन्मदिन पर लगाने के लिए संस्था उन्हे प्रेरित किया जा रहा है बाद में उसकी देखरेख की जानी चाहिए। ताकि वह फल फूलने के बाद वातावरण को शुद्ध कर सके पर्यावरणसंरक्षण विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार पौधे जैसे जामुन, आंवला, अमरूद, शीशम एवं केशिया गलुका आदि के पौधे लगाए। राष्ट्रीय महासचिव भावनी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि वायुमंडल में कॉर्बन डाइऑक्साइड को शुद्ध करने के लिए आॅक्सीजन बहुत जरूरी है, इसलिए हमें मिलकर ज्यादा से ।ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि वातावरण शुद्ध हो सके और बीमारियां भी कम हों। कि पेड़-पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की दवाइयां मिलती हैं, जो मलेरिया, डेंगू तथा ज्वर आदि में काम आती हैं शहर के सभी घरों से पर्क करके एक-एक फलदार पौधा लगाने का निश्चय किया है। और वहां को लोगो ने अंकित शुक्ला की भूर-भूर तारीफ की क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्य समाज हित में जैसे बच्चो को निःशुल्क शिक्षित अभियान व जरूरतमंद लोगो भोजन वितरण अन्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *