भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कैसरबाग कार्यालय में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को याद करके नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग साहस और समर्पण को याद करने का अवसर है जिन्होंने हमें आजादी का अनमोल उपहार दिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय को तिरंगे झंडे और तिरंगे गुब्बरो से सजाया गया। सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ मिठाई वितरण हुआ। महिला कार्यकर्ता विशेष कर तिरंगे रंग के परिधान में नजर आई वहीं पुरुष कार्यकर्ताओं ने तिरंगे रंग का पटका, तिरंगे का स्टीकर और बैच लगाकर तिरंगे के प्रति उत्साह और गौरव प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर अंजनी श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, जया शुक्ला, राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे, विनायक पांडे,मानवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सीता नेगी, शादाब आलम, चेतन सिंह बिष्ट राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *