नेपाल में बड़ा हादसा दो बसें त्रिशुली नदी में गिरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नेपाल में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक हाईवे पर लैंडस्लाइड में दो बसें बह गई। इसमें सवार करीब 63 लोगों के लापता होने की आशंका है। दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। घटना चितवन जिले के सिमलताल एरिया के नारायणघाट-मुगलिंग रोड सेक्शन पर सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने फोन पर एक न्यूज एजेंसी को बताया कि लैंडस्लाइड में काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स बह गई हैं। दोनों बसें काठमांडू से रौतहट के गौर की ओर जा रही थीं। एक बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी बस में 41 लोग सफर कर रहे थे। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्स पर बताया, ‘नारायणगढ़-मुग्लिन रोड स्टेशन पर लैंडस्लाइड से बस बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट से मुझे काफी दुख हुआ है। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें सही सलामत बचाने का निर्देश देता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *