रायबरेली लगातार बिजली कटौती से परेशान शिवगढ़ नगर पंचायत के उपभोक्ताओं का जबरदस्त हंगामा जाई एसडीओ का नहीं उठा फोन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। मंगलवार को शाम करीब 6:30 बजे अघोषित विद्युत कटौती से शिवगढ़ क्षेत्र की करीब सवा लाख आवादी अंधेरे में गुल होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा रात करीब 9 बजे सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ता पावर हाउस पहुंचकर विद्युत विभाग मुर्दाबाद, शिवगढ़ पावर हाउस मुर्दाबाद के नारे नारे लगाते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। रात सवा 10 बजे तक खबर लिखे जाने तक भारी संख्या में विद्युत उपभोक्ता पावर हाउस में विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते रहे, वहीं जेई हरेंद्र सिंह, एसडीओ संजीव कुमार मौके पर पावर हाउस से नजारत रहे। इस संदर्भ में बात करने के लिए जब जेई हरेंद्र सिंह, एसडीओ संजीव कुमार के पास फोन मिलाया गया तो दोनों लोगों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा, जिसको लेकर उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त रहा। उपभोक्ताओं की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने शिवगढ़ थाने की पुलिस को सूचना दी मौके पर मौजूद पुलिस उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया किन्तु उपभोक्ता को गुस्सा शांत नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *