शिवगढ़ से चालीस कांवडियों का जत्था बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए रवाना

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

समाजसेवी राजदीक्षित ने कांवडियों को किया सम्मानित

पुष्प वर्षा कर किया गया कांवड़ियों का स्वागत

शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत के शिवगढ़ बस स्टॉप से गाजे बाजे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक 40 कांवडियों का जत्था बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए रवाना होने से पूर्व सभी कांवडियों ने क्षेत्र के प्राचीन कालीन स्वयंभू श्री बरखण्डीनाथ महादेव के मन्दिर में माथा टेककर एवं जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। जहां समाजसेवी राज भैया उर्फ राज दीक्षित हरियाणा वाले ने बड़ी ही शिद्दत के साथ विधि विधान पूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सभी कांवडियों की मंगलमय यात्रा की कामना की। जिसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की भक्ति में मदमस्त कांवडियां डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भैरीखेड़ा,परशुराम भवन, माधवखेड़ा होते हुए शिवगढ़ कस्बा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर पहुंचकर भगवान श्रीरामलला, माता सीता, लखनलाल, मां वैष्णो देवी, सांईनाथ, संकटमोचन बजरंगबली के दर्शन किए। जिसके बाद झूमते गाते हुए कांवड़ियों का जत्था शिवगढ़ मार्केट, निधानखेड़ा, शिवगढ़ बस स्टॉप पहुंचा जहां समाजसेवी राज दीक्षित ने सभी कांवड़ियों को अंग वस्त्र भेंटकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया एवं महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें। इस मौके पर उनकी टीम से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, अमित मिश्रा, छोटू गुप्ता,विकास गुप्ता, कल्लू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कावडियों का नगर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
कांवड़ियों में मुख्य रुप से वैभव सिंह, मोनू सिंह, पिंकू सिंह, रिंकू पाठक, लक्ष्मी गुप्ता, अमन शुक्ला, वैभव जायसवाल,कपिल गुप्ता, भजन सिंह, मुन्ना सिंह, छोटू , शीलू यज्ञ सैनी, कुलदीप, साहू दीपक साहू, अमन वर्मा, प्रांशू शर्मा,मंटू ,शुभम,अनूप, सूरज साहू, राममिलन, सुजीत, जीतू ,अक्षत ,हर्षित सोनी, हिमांशू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। कांवडियां भोलेनाथ के जयकारों से शिवगढ़ बस स्टॉप पर जमकर थिरके,भोलेनाथ के जयकारों से शिवगढ़ कस्बा गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *