बिहार में इंडी गठबंधन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के लिए मंच से अभद्र टिप्पणी की गई है।
जिसके विरोध में शनिवार दोपहर लगभग 02.00 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य के नेतृत्व में लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा सीता नेगी और उनकी टीम द्वारा विरोध प्रदर्शन और मार्च किया गया। साथ में लखनऊ महानगर से बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

सैकड़ो की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का हुजुम कांग्रेस ईडी गठबंधन विरोधी नारे लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ा लेकिन कांग्रेस पार्टी कार्यालय से पहले ही पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोका दिया।

गीता शाक्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माता जी के लिए जिस प्रकार अपशब्दों का प्रयोग किया गया है जोकि अत्यंत निंदनीय है। यह हर भारतीय की मां का अपमान है और समस्त नारी शक्ति का अपमान है। जिसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला, मंत्री मधुबाला त्रिपाठी,पूजा मिश्रा, कल्पना, रमा सिंह, रशमि सिंह, रूपा देवी, हेमा ,मधु, दिव्यांशी शुक्ला, नीता ,अंशु , युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक गुप्ता, अमित त्रिपाठी, राहुल सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने करीब 1 घंटे से अधिक जमकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की। राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।

महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे, विनायक पांडे सहित महानगर पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

” कांग्रेस पार्टी शर्म करो” “मां के सम्मान में भाजपा मैदान में” “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” लिखित प्ले बोर्ड से विरोध जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *