लखनऊ सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरैया गाँव के छह मेधावियों को साइकिल और घड़ी देकर किया सम्मानित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई का आयोजन कर प्रति सप्ताह एक ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाता है और उनसे मिलकर गाँव के विकास सम्बंधित सुझाव भी प्राप्त किये जाते हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत सरैया में 79वें आपका विधायक – आपके द्वार जनसुनवाई शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं गईं।

शिविर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पूरी टीम लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य संसाधन लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंची। इस दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की टीम द्वारा ग्रामवासियों से सड़क एवं नाली निर्माण से सम्बंधित 2, राशन कार्ड से सम्बंधित 2, वृद्धावस्था पेंशन हेतु 2, हैण्ड पंप हेतु 6, आँगन बाड़ी से सम्बंधित 1 तथा प्रधानमंत्री आवास हेतु 14 और साईकिल हेतु 8 आवेदन प्राप्त हुए।

साथ ही ‘गाँव की शान’ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले सरैया के 3 मेधावियों कल्पना (74%), लक्ष्मी (68%) तथा अनुभव यादव (49%) और हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 3 मेधावियों वंशिका यादव (72%), हिमांशी रावत (68.5%) व विशाल रावत (61%) को साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सरैया गाँव के वरिष्ठ नागरिक कल्लू, रामेश्वर, मालती साहू, नन्हा देई, भाजपा मण्डल महामंत्री अनुज पाल, बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार राठौर एवं अनिरुद्ध कुमार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी ताराशक्ति रसोई के माध्यम से उपस्थितजनों को ताजा, पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *