लखनऊ से उन्नाव तक कार्यकर्ताओं का उत्साह, जगह-जगह हुआ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का भव्य स्वागत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

शिक्षा और तकनीक से बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाने की राह पर डॉ. सिंह का नया कदम

लखनऊ/उन्नाव सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. अजीत सिंह जी की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्नाव स्थित अरोड़ा रिसॉर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे डॉ. सिंह ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. अजीत सिंह जी के जनसेवी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा अजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तकनीकी शिक्षा एवं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के अपने संकल्पों को आगे बढाते हुए डॉ. सिंह ने मां पीतांबरा ट्रस्ट के माध्यम से उन्नाव 10 गर्ल्स कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि, इस पहल से बेटियां आधुनिक संसाधनों से जुड़ेगी, साथ ही समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए एक सशक्त आधार भी बनेगी।

इस अवसर पर शकुन सिंह, शशांक शेखर सिंह जी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह जी, विधायक श्रीकांत कटियार, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, अमन सिंह सेंगर, प्रवीण मिश्रा भानू, प्रवेश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, पी. के. मिश्रा, सौरभ सिंह मोनू, राज कुमार सिंह, शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन. सिंह, मनोज सिंह, गंगा राम अंबेडकर, आशु शुक्ला, सुभास पासी, भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे
डॉ. सिंह का लखनऊ से उन्नाव प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।

*दरोगाखेड़ा चौराहा* – भाजपा सेक्टर संयोजक सर्वेश कुमार लोधी जी के नेतृत्व में स्वागत, साथ ही मंडल मंत्री प्रियॉम सिंह जी का जन्मदिन विधायक ने कार्यकर्ताओं संग मनाया।

*बनी* – मनोज सिंह जी के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

*नगर पंचायत बंथरा कैंप कार्यालय* – नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया ।

*ग्राम बजेहरा (सोहरामऊ)* – प्रधान अभयेन्द्र सिंह, स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने स्वागत कर आत्मीयता प्रकट की।

*सोहरामऊ* – सोहरामऊ ग्राम प्रधान श्री राहुल बाजपेई जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भावनात्मक स्वागत किया।

*रसूलपुर, सोहरामऊ* – अमित सिंह सेंगर जी के नेतृत्व में, रसूलपुर सोहरामऊ स्थित प्रियंका होटल पर, आत्मीय स्वागत।

*नवाबगंज –* ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने आत्मीय अभिनंदन किया।

*अजगैन* – संजीव कुमार मिश्रा ‘फन्टन’ जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया।

*चमरौली –* उदयभान सिंह जी के नेतृत्व में युवाओं और नागरिकों ने स्वागत कर समर्थन जताया।

*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, जनपद उन्नाव के पदाधिकारियों द्वारा* – जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी जी के नेतृत्व में।

*लखनऊ बाईपास, उन्नाव –* भव्य स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई प्रवीण मिश्रा ‘भानु’ (अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगरपालिका परिषद उन्नाव) एवं सोनी सिंह परिहार (युवा भाजपा नेता, उन्नाव) ने की।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्नाव प्रवास के दौरान प्राप्त इस आत्मीय स्वागत और स्नेहिल अभिनंदन को अपनी सबसे बड़ी पूँजी बताते हुए कहा कि “कार्यकर्ताओं और नागरिकों का विश्वास ही मुझे निरंतर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *