गांव की महिला कर रही थी ब्लैकमेल महिला से परेशान होकर कर ली आत्महत्या मृतक की पत्नी ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज की मांग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

मंडल ब्यूरो प्रमुख कपिल गुप्ता

ग्राम फुलेला में हुई तीस वर्षीय युवक की आत्महत्या की घटना में मृतक की पत्नी ने गांव की एक महिला पर लगाया आरोप

कोंच जालौन कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम फुलेला में फांसी लगाकर युवक द्वारा की गई आत्महत्या की घटना में अब मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव की ही एक महिला पर आरोप लगाकर पति के आत्महत्या का दोषी बताया है।
गौरतलब हो ग्राम फुलेला निबासी 30 वर्षीय महाराज सिंह अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी अब रविवार को मृतक की पत्नी दीपिका ने पति की आत्महत्या में गांव की ही एक महिला सीता देवी को आरोपित बताते हुए उस पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है मृतक की पत्नी का आरोप है कि आरोपित महिला उसके पति को ब्लैकमैल कर रही थी उस उस पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव भी बना रही थी जिससे परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या कर ली मृतक को पत्नी के लगाए गए आरोपों के बारे में थानाध्यक्ष राजीब कुमार बेस ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है घटना और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है जल्द ही सच्चाई सामने आ जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *