ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ पांच केडी मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ‘महाराज जी’ से माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। महापौर ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर नगर विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।