भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित स्वास्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता नीरज सिंह हुए शामिल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे *सेवा पखवाड़े* के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आज भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी संयुक्त अस्पताल, चन्दर नगर आलमबाग में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अस्पताल में भर्ती मरीजों से हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं दी।

नीरज सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की तथा सभी को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

नीरज सिंह ने कहा कि नारी सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, और परिवार सशक्त होगा तो राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

इसके उपरांत नीरज सिंह महानगर अध्यक्ष के साथ कैंट विधानसभा में बाजार में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से मिले और जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ के विषय में अवगत कराया और उनकी राय जानी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,राजन वर्मा, मान सिंह , हरशरण लाल गुप्ता, अरविन्द त्रिपाठी , सुधीर मिश्र ,श्रवण नायक एवं सुनील बाजपेई सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *