ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
नई दिल्ली/लखनऊ। लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली में पार्टी के माननीय कार्यालय सचिव आदरणीय श्री महेन्द्र पाण्डेय जी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनहित के मुद्दों और नगर विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। श्री पाण्डेय जी ने महापौर को जनता से सतत संवाद बनाए रखने और विकास कार्यों में पारदर्शिता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।
महापौर श्रीमती खर्कवाल ने इस अवसर पर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए।