यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ सहकारिता भवन लखनऊ में शनिवार को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – महिला सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने भाग लिया और उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —
*“जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।
भारत की नारी शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब हर महिला को शिक्षा, रोजगार और सम्मान समान रूप से प्राप्त होगा।”*
महापौर ने कहा कि नगर निगम लखनऊ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक योजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है और नगर निगम की प्रत्येक योजना में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्रीमती सीता नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कल्पना तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती राम सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन कुरील, संयोजक आत्मनिर्भर भारत श्री अभिषेक खरे, श्री घनश्याम अग्रवाल, श्री सतीश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा मिश्रा, नगर महामंत्री श्रीमती अर्चना साहू, नगर कार्यसमिति सदस्य श्रीमती इशा यादव, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती शिव पांडे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला चौधरी, कार्यालय मंत्री श्रीमती रश्मि सिंह और श्रीमती हेमा डोबरियाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। सम्मेलन के अंत में उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।