कोंच नगर कांग्रेस कमेटी ने मनाई पंडित नेहरू की जयंती

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शुक्रवार को सरोजिनी नायडू पार्क में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू के विचारों उनके वाल प्रेम और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद
किया नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और बच्चों को देश का भविष्य बताया इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला हाजी सेठ नासिर खान अजय बरार शकील मकरानी कासिम अहमद देवेंद्र शर्मा रामकिशोर पुरोहित शहाबुद्दीन आज़ाद नरेंद्र राठौर और जाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि बच्चों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने का एक संकल्प भी है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाज में शिक्षा समानता और बच्चों के संरक्षण की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *