यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक प्रवीण सैनी
182वें ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ में 6 मेधावियों को साइकिल, 6 महिलाओं को सिलाई मशीन और 5 युवा टीमों को स्पोर्ट्स किट
लखनऊ, 31 अगस्त 2026। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार का दिन राष्ट्रभक्ति, जनसेवा, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ग्राम मकदूमपुर कैथी स्थित अविकल्प एस्टेट में 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर शोकाकुल परिवारों से व्यक्तिगत भेंट की, उनकी पीड़ा में सहभागी बने तथा जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा एवं आर्थिक आवश्यकताओं के लिए सहयोग प्रदान किया।
30 मीटर ऊंचे तिरंगे के नीचे राष्ट्रभक्ति का उद्घोष
अविकल्प एस्टेट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं वीर सैनिकों को नमन किया और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
उन्होंने 1947 में कश्मीर की रक्षा से लेकर कारगिल युद्ध और आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेनाओं के अदम्य शौर्य का स्मरण किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों खुदीराम बोस, भगत सिंह, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद के त्याग एवं बलिदान को नमन किया।
डॉ. सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान के कर्तव्य और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ देश और समाज के लिए अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
“हमारे बच्चे हिंदुस्तान का भविष्य” — मेधावियों और युवा शक्ति को प्रोत्साहन
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “हमारे बच्चे हिंदुस्तान का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, आधुनिक संसाधन, तकनीक और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।”
इसी संकल्प के साथ 182वें ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जनसंवाद अभियान के अंतर्गत 6 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 5 युवा टीमों को स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की गईं।
उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 2,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट एवं साइकिल देकर प्रोत्साहित किया जा चुका है तथा 70 से अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि एक बच्चे की सफलता पूरे परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बनती है। इसलिए बच्चों को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर देना जरूरी है।
आत्मनिर्भर मातृशक्ति से सशक्त सरोजनीनगर
महिला स्वावलंबन को परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती का आधार बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम में 6 माताओं-बहनों को सिलाई मशीनें प्रदान कीं।
उन्होंने कहा कि किसी महिला को आत्मनिर्भरता का साधन उपलब्ध कराने से केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार आर्थिक रूप से सशक्त होता है। तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से अब तक 2,500 सिलाई मशीनें माताओं-बहनों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।
डॉ. सिंह ने कहा—
“शिक्षित बच्चे, सक्षम युवा, आत्मनिर्भर मातृशक्ति और सशक्त सरोजनीनगर—यही हमारी प्रत्येक पहल का लक्ष्य है।”
जनप्रतिनिधित्व पद नहीं, सेवा और जिम्मेदारी — डॉ. राजेश्वर सिंह
जनसेवा को अपनी सर्वोच्च जिम्मेदारी बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके लिए जनप्रतिनिधित्व कोई पद नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब तक 14,000 से अधिक पत्र लिखे जा चुके हैं और 2,000 से अधिक जरूरतमंदों को लगभग ₹27 करोड़ की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।
डॉ. सिंह ने कहा, “सरोजनीनगर मेरा परिवार है। हमारा संकल्प है कि संकट की घड़ी में क्षेत्र का कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे। शिक्षा हो, उपचार हो या कोई अन्य आपात आवश्यकता—हमारी टीम परिवार की तरह क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहेगी।”
इसी जनसेवा की भावना के तहत रामरथ के माध्यम से 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन भी कराए जा चुके हैं।
1,575 सड़कों पर कार्य, उद्योगों के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर
सरोजनीनगर के विकास का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ पुल, एक्सप्रेसवे, नई टाउनशिप और औद्योगिक इकाइयों का तेजी से विस्तार हो रहा है। क्षेत्र में अब तक 1,575 सड़कों पर कार्य किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक परियोजनाओं और फैक्ट्रियों के आने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। बड़े अस्पताल, विश्वविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान सरोजनीनगर को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निवेश के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बने डॉ. राजेश्वर सिंह
मुख्य कार्यक्रम के उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और हाल ही में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के आवास पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मकदूमपुर कैथी में ग्राम प्रधान मनोज लोधी के परिवार से भेंट
ग्राम मकदूमपुर कैथी के ग्राम प्रधान श्री मनोज लोधी जी की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती शांति देवी जी के निधन उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत एवं श्री मोहित तिवारी, पार्षद श्री के.एन. सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी, पूर्व प्रधान एवं स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ग्राम औरावा में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह के परिवार से मिले विधायक
ग्राम औरावा निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रभात सिंह जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रियंका सिंह जी के निधन उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्री मनोज सिंह के परिवार के दुःख में हुए सहभागी
ग्राम औरावा निवासी श्री मनोज सिंह जी के पुत्र स्व. श्री अनुज सिंह उर्फ शिंटू जी के निधन उपरांत विधायक ने परिवारजनों से व्यक्तिगत भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री सुनील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत, मंडल महामंत्री श्री प्रियम सिंह, पूर्व प्रधान श्री अजय सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी श्री अनूप सिंह सज्जन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ग्राम काकोहा में स्व. देशराज जी के परिवार से भेंट
ग्राम काकोहा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश रावत जी के पूज्य बड़े भाई एवं श्री रामचंद्र जी के पूज्य पिताजी स्व. श्री देशराज जी के निधन उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने परिवार के श्री बसंत जी, श्री मोती जी, श्री राहुल जी, श्री विशाल जी, श्री रोहित जी, श्री करन जी एवं श्री नितिन जी सहित अन्य परिजनों से भेंट की और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री श्री आशु शुक्ला, श्री भगवती प्रसाद, श्री राहुल रावत एवं श्री सुभाष पासी सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रहीमनगर पड़ियाना में कार्यकर्ता परिवार से आत्मीय संवाद
अन्य कार्यक्रमों में जाते समय डॉ. राजेश्वर सिंह ने रहीमनगर पड़ियाना के सेक्टर संयोजक श्री प्रताप रावत जी एवं उनके परिवार से आत्मीय भेंट की।
उन्होंने परिवार के बच्चों आयुष, दिव्यांशी एवं तन्वी से स्नेहपूर्वक संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के विषय में जानकारी ली तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के लिए ₹10 लाख का सहयोग, बेटियों की शिक्षा में भी बने संबल
श्री श्रवण कुमार जी के चाचा स्व. श्री राम रईस रावत जी के निधन उपरांत डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के आवश्यक मानकों को पूर्ण कराने एवं मान्यता प्राप्त कराने के उद्देश्य से ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही श्रीमती सिया दुलारी जी को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
परिवार की बेटियों निशु रावत एवं रंजना रावत की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए दोनों बच्चियों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
डॉ. सिंह ने स्व. श्री राम रईस रावत जी की पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परिस्थितियों के कारण किसी बच्चे की शिक्षा रुकनी नहीं चाहिए और आवश्यकता के समय परिवारों के साथ खड़ा होना ही जनसेवा का मूल भाव है।
राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और सेवा—सरोजनीनगर के सशक्त भविष्य का संकल्प
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में संचालित प्रत्येक पहल का उद्देश्य बच्चों को संसाधन और शिक्षा, युवाओं को अवसर एवं खेल सुविधाएं, माताओं-बहनों को स्वावलंबन और जरूरतमंद परिवारों को समय पर संबल उपलब्ध कराना है।
मकदूमपुर कैथी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य आयोजक अरविंद बाजपेयी (एयर वेटरन, भारतीय वायुसेना) के साथ गगन मिश्रा, भरत भूषण सिंह (कमांडर, भारतीय नौसेना), युधिष्ठिर सिंह (HFL, भारतीय वायुसेना), अजमेर बहादुर सिंह (H.F.O.), राजू बाजपेयी, अरविंद त्रिपाठी (पूर्व विधान परिषद सदस्य), राजेश सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान संघ), रमाशंकर त्रिपाठी (लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व पार्षद), के.एन. सिंह (पार्षद, खरिका प्रथम वार्ड), विवेक राजपूत (मंडल अध्यक्ष), सुनील रावत (ब्लॉक प्रमुख), रीना चौधरी (पूर्व सांसद), मुकेश शर्मा (जिला मंत्री), आर्च सुधांशु, सी.ए. नवीन नागियाल, साहगजादे, संजय प्रधान, सोनू प्रधान, लवकुश रावत, एडवोकेट रंजीत भदोरिया, राजू दादा, कर्नल उमेश, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार द्विवेदी, वी.पी. त्रिपाठी, आशु दुबे, अनिल दुबे, चंदर सिंह, डी.पी. सिंह, गुरप्रीत एवं सी.एस. सिंह (बी.बी.एस.आई.आर.) सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।