यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ (रायबरेली)। विकास खण्ड शिवगढ़ के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में गणितीय अभिरुचि और तार्किक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से ‘गणित ओलंपियाड 2026-27’ का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जारी परिणामों के अनुसार, कम्पोजिट विद्यालय बेड़ारू के कक्षा 8 के छात्र प्रिंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा के कक्षा 7 के छात्र आदित्य ने द्वितीय तथा कम्पोजिट विद्यालय देहली के कक्षा 8 के छात्र विवेक पाल ने तृतीय स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
ब्लॉक के टॉप-10 मेधावी छात्रों की सूची:
प्रथम स्थान: प्रिंस (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय बेड़ारू
द्वितीय स्थान: आदित्य (कक्षा 7) – कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा
तृतीय स्थान: विवेक पाल (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय देहली
चतुर्थ स्थान: राजन (कक्षा 7) – कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा
पंचम स्थान: रजनीश (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय बंकागढ़
षष्ठम स्थान: आयुष (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय बेड़ारू
सप्तम स्थान: स्नेहा विश्वकर्मा (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय बसंतपुर
अष्टम स्थान: रौनक मौर्य (कक्षा 8) – कम्पोजिट विद्यालय कसना
नवम स्थान: शगुन (कक्षा 6) – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चंदापुर
दशम स्थान: प्रेम कुमार (कक्षा 8) – उच्च प्राथमिक विद्यालय निहालखेड़ा
खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने दी बधाई:
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ऋचा सिंह ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन चयनित मेधावियों को जल्द ही प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, ये उत्कृष्ट छात्र आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शिवगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का मान बढ़ाएंगे।