प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ, 20 नवंबर। विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने वीडियो जर्नलिस्ट सुशील अवस्थी पर हुए प्राण घातक हमले पर चिंता व्यक्त की है, और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावर कल दोपहर तक गिरफ्तार नहीं किए गए तो शुक्रवार 21 नवंबर को GPO स्थित गांधी प्रतिमा में सायं 4 बजे धरना देकर विरोध व्यक्त करेंगे। यह निर्णय यू.पी. प्रेस क्लब में पदाधिकारियों की हुई बैठक में लिया गया है।
विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रकारों पर इस तरह हो रहे हमलों पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं नें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के साथ-साथ पत्रकार सुशील अवस्थी के हमलावरों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो विवश होकर पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।