यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। भदेवां क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को शनिवार को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा, जब फर्स्ट स्टेप स्कूल भदेवां के पास नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग की क्लियर वॉटर सप्लाई लाइन अचानक टूट गई। घटना 29 नवंबर 2025 की सुबह सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइन के क्षतिग्रस्त होने से भदेवां और आसपास के इलाकों में पानी की उपलब्धता प्रभावित हुई। स्थानीय नागरिकों ने पानी न आने की शिकायतें विभाग तक पहुंचाईं। सूचना मिलते ही जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि भदेवां की मुख्य क्लियर वॉटर सप्लाई लाइन अचानक टूटने के कारण क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हुई है। हमारी तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। अनुमान है कि समस्त कार्य 30 नवंबर 2025 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। इसके बाद जलापूर्ति सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। हम नागरिकों की असुविधा को समझते हैं और इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।
अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।
*कंट्रोल रूम नंबर:*
– 8177054100
– 8177054003
– 8177054010