पिकअप का फटा टायर, ई-रिक्शा से टकराई, छह घायलों में दो की हालत नाजुक,

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

सड़क पर भाग रही दूध के कंटेनर लदी पिकअप का अचानक टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा कुछ दूर तक घिसट कर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस पास के लोगों ने दौड़ कर ई-रिक्शा में फंसे घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
शनिवार की रात करीब दस बजे ग्राम चंदुर्रा से दूध के कंटेनर लाद कर कोंच आ रही एक पिकअप का सीएचसी के सामने आचानक अगला टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पिकअप में उलझ कर कुछ दूर तक घिसट गया। ई-रिक्शा में सवार राजकुमारी (52), अनीता (55), शालू (40), वैभव (15), अनिल (55) निवासी पटेल नगर सागर तालाब के पास कोंच व ई-रिक्शा चालक मंगलसिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सवारियों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। सामने सीएचसी होने के कारण लोग हाथों-हाथ घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे और आकस्मिक कक्ष में भर्ती कराया। हादसे की आवाज सुनकर सीएचसी के डॉक्टर व कर्मचारी पहले से ही एक्टिव हो गए थे। उन्होंने तत्काल घायलों को अटैंड किया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि ई-रिक्शा सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं और समीपस्थ ग्राम पड़री स्थित मां शकुंतला गार्डन से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। राजकुमारी व अनीता की हालत नाजुक बताई जा रही है। राजकुमारी को कानपुर व अनीता, शालू, मंगल, वैभव व अनिल को झांसी रेफर किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *