मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक खाई में गिरी, महिला सहित तीन लोग घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच।* ग्राम रामपुर सनेता के पास स्थित मोड़ पर रविवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जालौन के कछोरन निवासी विकास (28) अपनी मां मन्नू देवी (55) और दोस्त सूरज (26) के साथ बाइक से नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बसीठ जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम रामपुर सनेता के पास अचानक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे खंदक में जा गिरा। हादसे में तीनों लोग घायल होकर खाई में पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पीआरबी व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों के सुधरने के बाद भी कई जगह मोड़ों पर चेतावनी संकेतक न होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *