प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनसंपर्क और बैठक में एस आई आर को दी गति

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

चुनाव आयोग द्वारा गणना प्रपत्र जमा करने की तारीख 11 दिसंबर तक बढ़ाएं जाने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने केसरबाग के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में घर-घर संपर्क करके लोगों को गणना प्रपत्र भरकर जमा करने के लिए जागरूक किया ।
अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा केसरबाग कार्यालय पर विधायकों, पार्टी पदाधिकारीयों, अभियान संयोजकों व मंडल अध्यक्षों के साथ और उसके उपरांत वर्चुअल रूप से पार्षदों के साथ बैठक भी की जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को पार्टी द्वारा जारी रखते हुए व्यापक स्तर पर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है हम घर-घर पहुंच कर पात्र लोगों को फार्म भरवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि निर्धारित समय अवधि में त्रुटि मुक्त वोटर लिस्ट तैयार हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र व्यक्ति को मताधिकार का अवसर प्राप्त हो।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो इसके लिए हम लोग घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म जमा करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। घुसपैठियों और अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाया जाए और पात्र लोग का नाम जुड़े इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत है। अभियान की निष्पक्ष सफलता में विपक्ष अपनी संभावित हार देख रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि संपर्क के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा,विपिन सोनकर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा,महामंत्री अंकित गुप्ता, दीपक सोनकर शैलू, विजय भुर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *