लखनऊ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर आज नगर निगम मुख्यालय स्थित बाबू जी की प्रतिमा पर मंत्री श्री धर्मपाल सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल,जिला अध्यक्ष विजय मौर्य , विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाबूजी को स्मरण करके श्रद्धापूर्वक नमन किया।
नीरज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत संबोधन में कहा कि कल्याण सिंह जी ने राष्ट्रहित सामाजिक न्याय और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी बाबूजी का जीवन सांस्कृतिक गौरव और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बाबूजी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सदैव सिद्धांतों के आधार पर देश व प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर रमाशंकर राजपूत श्री कृष्णा लोधी, किशन कुमार लोधी, अमित गुप्ता, अभिषेक खरे, धर्मेंद्र मिश्रा अंकित गुप्ता अमर सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *