यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
स्वच्छता जागरूकता रैली में आदर्श व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं ग्राहकों को प्रतिबंधित पॉलीथीन ना इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया
5 जनवरी, सोमवार ,
भूतनाथ आदर्श व्यापार मण्डल एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई
रैली में
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ इकाई वरिष्ठ अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव एवं भूतनाथ आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल , नगर निगम की फूड इंस्पेक्टर संचिता मिश्रा, फूड इंस्पेक्टर रूपेन्द्र भास्कर प्रतिष्ठानो पर जाकर व्यापारियों एवं दुकानों पर मौजूद ग्राहकों , महिलाएं बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करते हुए प्रतिबंधित माइक्रोन की पॉलीथीन का इस्तेमाल ना करने की अपील की तथा घर से कपड़े क़े थैले लेकर चलने के लिए जागरूक किया
तथा सार्वजनिक स्थान एवं सड़क पर कूड़ा एवं गंदगी ना किये जाने तथा कूड़ेदान का उपयोग करने तथा गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग अलग करने की अपील की एवं जागरुक किया
स्वच्छता जागरूकता रैली में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भूतनाथ मार्केट सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ,भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के संरक्षक अशोक उपाध्याय , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुदित शर्मा सहित भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया