रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अशोक लीलैंड ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार 9 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार प्रातः 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से सरोजिनी नगर स्थित अशोक लीलैंड ईवी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री जाएंगे और उसके लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम स्थल से अपराह्न 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 01:45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *