ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव
सह संपादक कपिल गुप्ता
भण्डारे में गैर जनपदों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद
शिवगढ़ (रायबरेली) क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत पूरे पाण्डेय स्थित बाबा बनवारी दास की पावन कुटी में गत वर्षो की भांति बाबा के 43वें ऐतिहासिक भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पूण्य की लालसा से पहुंचे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। गौरतलब हो कि हर साल की तरह बाबा बनवारी दास की पूण्य स्मृति में 6 जनवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में क्षेत्र ही नहीं गैर जनपदों के दूर दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी। पूर्व प्रधान नन्दकिशोर तिवारी ने बताया कि 1983 से अनवरत रुप से विशाल भण्डारे का आयोजन होता चला आ रहा है। भण्डारे का आयोजन हमेशा नगर पंचायत वासियों के समन्वित सहयोग से किया जाता है। कुटी में आने वाले भक्तों को घर के लिए प्रसाद के रूप में देशी घी से बने मालपुए एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया जाता है। मंगलवार को हवन पूजन के पश्चात दोपहर 1 बजे से शुरू हुए भण्डारे में रात्रि 12 बजे तक चला जिसमें करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। भण्डारे में प्रमुख रूप से पूर्व पिपरी प्रधान अनुपमा तिवारी, नन्द किशोर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, राकेश बाबू तिवारी, पूर्व सैनिक राजकिशोर पूर्व ढेकवा प्रधान राजबहादुर सिंह, कुटी के पुजारी पंडित कालिका प्रसाद, ललित तिवारी, समाजसेवी अंजनी दीक्षित, राकेश त्रिवेदी,शिव मोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, रिंकू सिंह, रिंकू दुबे, अंकुर मिश्रा, ध्यानू पाण्डेय,सोनू पाण्डेय, विवेक शुक्ला, राजा त्रिवेदी, विपिन तिवारी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।