लखनऊ वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह ने अभियान चलाकर फ़ॉर्म छह भरवाये

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

ड्राफ्ट मतदाता सूची में छूट रहे पात्र लोगो के नाम जुड़वाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह ने प्रत्येक बूथ पर 250 नए मतदाता जोड़ने के लक्ष्य के साथ मध्य विधानसभा क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया।
नीरज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रफ़ी अहमद किदवई वार्ड अंतर्गत स्कॉलर्स होम पोलिंग क्षेत्र के बूथ संख्या 332, 333, 334 एवं 335 में घर-घर जाकर छूट रहे नागरिकों से संपर्क कर फ़ॉर्म-6 भरवाए और आवश्यकता अनुसार संशोधन के लिए फॉर्म 7 व 8 की जानकारी भी दी।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्षद रामकृष्ण यादव, मध्य विधानसभा के SIR संयोजक विजय भुर्जी के.के. श्रीवास्तव एवं ओ.पी. स्वर्णकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम, वार्ड द्वितीय में भी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ संख्या 411, 412 एवं 414 पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा पात्र नागरिकों से फ़ॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया को गति दी गई।
नीरज सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें तथा इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *