यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक नटई गांव के रहने वाले राकेश कुमार उम्र 40 वर्ष शनिवार की रात करीब सवा 8 बजे कहीं से वापस घर के लिए आ रहे थे तभी धौकलगंज के पास अज्ञात कारणों से उनकी बाइक आयंत्रित हो गई और वे बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रेमशरन ने बताया कि युवक के सिर में गहरा जख्म है प्राथमिक उपचार के पश्चात युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।