पटना में दर्दनाक हादसा, खड़े कंटेनर से कार की भीषण टक्कर.. चार लोगों की मौत

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

पटना के निकट बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार को घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को घायलों की मदद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा एक कंटेनर ट्रक घने कोहरे के चलते दिखाई नहीं दे रहा था. तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो पहले इस कंटेनर से टकराई, जिसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गईं. स्कॉर्पियो कंटेनर में इस कदर घुस गई कि उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह फंस गए. हादसे की चपेट में आने वाली गाड़ियों में से एक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे, जिनमें पिता और बेटी की मौत सबसे दर्दनाक तरीके से हुई है. गाड़ी में फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किए. लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा और बाद में एनएच की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया गया. एक मामले में गैस कटर की सहायता से शव बाहर निकाले गए, जिसमें एक बेटी का सिर अलग हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *