बारह साल से फरार बिहार का कुख्यात नक्सली छोटू रविदास गिरफ्तार, झारखंड के पलामू से पुलिस ने दबोचा

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

गया जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन रविदास को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी झारखंड के पलामू जिले में की गई विशेष ऑपरेशन के दौरान हुई, जिसमें गया पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

छोटू रविदास उर्फ शिवनंदन रविदास के खिलाफ गया जिले के डुमरिया थाना में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, बम विस्फोट और अन्य नक्सली कांड शामिल हैं. वह लंबे समय से बिहार और झारखंड में नक्सली संगठन के लिए सक्रिय था और पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती बना हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *