लखनऊ पंकज चौधरी का अयोध्या प्रस्थान से पूर्व लखनऊ में भव्य स्वागत अभिनंदन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लखनऊ, अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर नीरज सिंह के नेतृत्व में प्रातः नैमिषारण्य गेस्ट हाउस डालीबाग में बड़ी संख्या में लखनऊ महानगर पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, मालाओं, पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़े के साथ से भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पंडितों ने शंखनाद, स्वस्तिवाचन और मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष को आशीर्वाद और मंगल कामनाएं दी। गेस्ट हाउस पर प्रातः 8:00 बजे से ही हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम एकत्रित था। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह नजर आया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नैमिषारण्य गेस्ट हाउस पर कैंट और सरोजिनी नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के उपरांत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ काफिले के समता मूलक चौराहे पहुंचने पर पश्चिम विधानसभा और मध्य विधानसभा की ओर से अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।
उत्तर विधानसभा से डॉक्टर नीरज बोरा और विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए वेव मॉल के सामने भव्य मंच व्यवस्था के साथ स्वागत किया और पंकज चौधरी को बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया।
पूरे रास्ते कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी हाथों में फूल माला और फूल लिए स्वागत के लिए खड़े नजर आए और प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर पुष्प वर्षा और गगन भेजी नारों के साथ स्वागत किया।
लखनऊ महानगर द्वारा तीनों जगह भव्य स्वागत अभिनंदन के साथ ही सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार काफिले में सम्मिलित होते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *